Labels

Thursday, 29 June 2023

नागराज के विपक्षी











राज कॉमिक्स की पुरानी भुली बिसरी यादें






कॉमिक्स की दुनिया मे अमर जोड़ियाँ

ये जोड़ियाँ कुछ हटकर है क्योकि ये आम जोड़ियों की तरह नहीं है बल्कि ये साथ आई है अपराध का नाश करने के लिए. और सिर्फ अपराध का नाश ही क्यों ये जोड़ियाँ तो खुद मे सम्पूर्ण है चाहे वो अपने साथी के लिए दबी भावनायें हो या समय-समय पर हास्य. हालाकि, कॉमिक्स और मनोरंजन के बाकी साधनों मे एकल नायको का वर्चस्व है पर फिर भी भारतीय कॉमिकस मे एक से ज्यादा मुख्य किरदार वाली कॉमिक सीरिज की कमी नहीं है. किसी बड़ी समस्या के सामने अकेले नायक के विचार और दो मुख्य किरदारों की सोच बड़ी अलग होती है. कई बार तो विचारो का टकराव या मतभेद बहुत रोमांचक स्थितियां पैदा करते है. 2 मेन लीड किरदार होने से उनसे जुड़े सहायक किरदारों की संख्या भी अमूमन एकल हीरो की सीरिज की तुलना मे बढ़ जाती है. वैसे ऐसी भी सीरिज है जहाँ कोई सहायक किरदार मुख्य किरदार की तरह लगातार बड़ी भूमिकायें निभाता है पर फिर भी हीरो तो हीरो ही रहता है और साइड हीरो को अक्सर "साइड" मे कर दिया जाता है. आशा है पाठको को और विस्तृत और हटकर मनोरंजन के लिए ऐसी जोड़ियाँ आती रहेंगी.


(1) - राज कॉमिक्स -

कोबी - भेड़िया,

फाइटर टोड्स,

हंटर शार्क फोर्स (किंग कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित जो राज कॉमिक्स की एक इकाई थी).

(2) - मनोज कॉमिक्स -

राम - रहीम,

अमर - अकबर,

अकडू जी - झगडू जी,

अमर - रहीम - टिंगू,

मशीनी लाल - अफीमी लाल,

मनकू - झनकू, 

सागर - सलीम, 

विनोद - हामिद .


(3) - पवन कॉमिक्स -

राम - बलराम.

(4) - राधा कॉमिक्स -

राजा - जानी,

शंकर -अली,

विनोद - हनीफ.

(5) - डाइमंड कॉमिक्स -

चाचा - भतीजा,

मोटू - पतलू,

मोटू - छोटू,

छोटू - लम्बू,

अग्निपुत्र - अभय,

लम्बू - मोटू,

अंडेराम - डंडेराम,

आल्तुराम - फाल्तुराम,

मंगलू मदारी - बंदर बिहारी,

मामा - भांजा,

राजन - इकबाल.

Saturday, 5 November 2022

कॉमिक्स की दुनिया में जोड़ियों की सफलता का अध्य्यन

आपने काफी कॉमिक्स पब्लिकेशन में जोड़ियों का नाम तो सुना ही  होगा,जिनमे राम-रहीम , अग्निपुत्र - अभय,मोटू-पतलू, लम्बू-मोटू ,छोटू - लम्बू,मोटू - छोटू,अंडेराम - डंडेराम,आल्तुराम - फाल्तुराम,मंगलू मदारी - बंदर बिहारी,मामा - भांजा,राजन - इकबाल,चाचा -भतीजा ,क्रुक बांड -मोटू ,नागराज -सुपर कमांडो  ध्रुव ,ताऊजी-रुमझुम,कोबी - भेड़िया,फाइटर टोड्स,हंटर शार्क फोर्स,अमर - अकबर,अकडू जी - झगडू जी,अकडू जी - झगडू जी,अमर - रहीम - टिंगू,मशीनी लाल - अफीमी लाल,मनकू - झनकू, सागर - सलीम, विनोद - हामिद ,राम - बलराम,राजा - जानी,विनोद - हनीफ,शंकर -अली  आदि। 

या यु कहिए कि हर एक कॉमिक्स करैक्टर के साथ उसका सहायक रहता था,जो हीरो के बराबर या कम  होता था,जब कही हीरो फस जाता था तो उसका सहायक ही उसको वहां से निकालने  में मदद करता था.

Sunday, 2 October 2022

हिमांशु जोशी की कलम से

 


  

बाएं से दाएं कार्टूनिस्ट परिचय! 


प्रथम पंक्ति:- 


(1) स्व.श्री प्राण कुमार शर्मा जी! 


कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- "कार्टूनिस्ट प्राण!"


चित्रित प्रमुख किरदार :- चाचा चौधरी, बिल्लु, पिंकी, रमन! 


अन्य किरदार:- श्रीमती जी, पल्टू, दाबू, अंकुर, जाब़ व अन्य! 


(2) स्व.श्री राम वाईरकर जी! 


 कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- राम वाईरकर!


प्रमुख किरदार :-  सुपंडी, कालिया कौआ!


अन्य किरदार:- गंगाराम टल्ली, अन्य मनोज चित्रकथा, अमर चित्रकथा, तुलसी व अनेकों भारतीय चित्रकथाओं में अद्वितीय योगदान! 


(3) नीरद जी!


 कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- नीरद! 


प्रमुख किरदार:- नटखट नीटू, मीकू! 


अन्य किरदार:- डायमंड कॉमिक्स में, राजन इकबाल की आनेक किरदारों की अनेक चित्रकथाओं में चित्रांकन!


द्वितीय पंक्ति:- 


बांए से दाएं 


(1) हरविंद्र मांकड़ जी! 


कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- हरविंद्र मांकड़!


मुख्य किरदार :- लोटपोट के लिए मोटु-पतलू, घसीटा व डॉ. झटका की अनेक चित्कथाओं की पटकथा व चित्रांकन इन्हीं के द्वारा किया गया! 


अन्य किरदार:- जुडो़ क्वीन राधा व तुलसी, मनोज एवं अन्य कईं भारतीय कॉमिक्स जगत की कईं नामचीन चित्रकथाओं व पत्रिकाओं में अपनी पटकथा व चित्रांकन द्वारा एक अभूतपूर्व योगदान! 


(2) स्व.श्री प्रदीप साठे जी! 


कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- प्रदीप साठे! 


मुख्य किरदार:- कालिया कौआ, अंगारा! व वन्य प्राणी व पशु-पक्षी के बेजोड़ चित्रांकन में माहिर! 


अन्य किरदार:- गमराज की कुछ चित्रकथाओं के लिए चित्रांकन! 


(3):- विनोद भाटिया जी! 


कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- विनोद भाटिया! 


मुख्य किरदार:- मोटु-छोटू (डायमंड कॉमिक्स) चैरी बॉबी व टफी! ( राज किड्स कॉमिक्स)! 


अन्य किरदार :- राजन इकबाल की कई चित्रकथाओं में चित्रांकन! व अन्य कई नामचीन चित्रकथाओं व पत्रकाओं में अनेक चित्रकथाओं द्वारा अद्वितीय योगदान! 


तृतीय पंक्ति:- 


बाएं से दाएं, कार्टूनिस्ट परिचय! 


(1):- आबिद सुरती जी! 


कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- "सुरती"!


मुख्य किरदार:- ढब्बू जी(डायमंड कॉमिक्स)!

अन्य किरदार:- डायमंड कॉमिक्स व अन्य नमचीन पत्रकाओं में कईं रचनाएं! 


(2) हरीश एम. सूदन जी! 


कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- हरिश एम. सूदन! 


मुख्य किरदार :- डैडी जी! ( मधु मुस्कान), अंकल चार्ली (मनोज कॉमिक्स)!


अन्य किरदार:- मधु मुस्कान जैसी नामचीन पत्रिका में कईं रचनाए! व भूरी भैंस, यरकू यादव जैसे कईं गुदगुदाते किरदार के रचनाकार व "मर जावां कुक्कड़ खाकें व गोंद कतीरा लपेट के" आदि कईं गुदगदाते डॉयलॉग!


(3):- स्व.श्री कृपाशंकर भारद्वाज जी! (तस्वीर उपलब्ध नहीं हैं)


कॉमिक्स जगत में प्रचलित नाम:- भारद्वाज! 


मुख्य किरदार :- मोटू-पतलू, डॉ़ झटका व घसीटाराम जैसे प्रसिद्ध भारतीय किरदार के रचनाकार व उनकी कईं कहानियों का चित्रांकन व उनके पटकथा लेखक! 


अन्य किरदार:- सुखीराम-दुखीराम, पिद्दी पहलवान! व अनेक नामचीन प्रकाशन जैसे:- पवन, नूतन, पिटारा इत्यादि में अपने अनेक गुदगदाते किरदार व रचनाएं! 


किसी मित्र के पास भारतीय कॉमिक्स जगत के इन निम्न कार्टूनिस्टों में से किन्हीं भी कार्टूनिस्टों का कोई, व्यक्ति विशेष लेख हो तो उसे इनबॉक्स या इसी ग्रुप में साझा करें! 


     फोटो के अतिरिक्त भी कईं महान कार्टूनिस्ट हैं जैसे:- सुखवंत कलसी जी, व शेहाब जी व अन्य कोई भी जो आपको याद हो उनके भी पात्र परिचय अगली पोस्ट में जरूऱ होगा!..... 


   इन भारतीय कॉमिक्स जगत के महान कार्टूनिस्टों का मैं फोटो कॉलेज में फोटो एड करना भूल गया या 9 कार्टूनिस्ट पूरे होने की वजह से उनको Photo Collage में Add नहीं कर पाया! उन में से भी किसी भी कार्टूनिस्ट का व्यक्ति विशेष लेख हो तो मुझे Inbox या ग्रुप में पोस्ट करें! धन्यवाद!💐