हिन्दी कॉमिक्स इंडस्ट्रीज--यह ब्लॉग मैंने अपनी रूची के अनुसार बनाया है इसमें जो भी सामग्री दी जा रही है वह मेरी अपनी नहीं है कहीं न कहीं से ली गई है। अगर आपको कोई परेशानी हो तो मुझे अवगत कराये.उस लेख को तुरंत हटा दिया जाएगा. मेरा उद्देश सिर्फ लोगो तक जानकारी पहुचाना है. अगर किसी के कॉपी राइट का उल्लघन होता है तो मुझे क्षमा करें। कॉमिक्स को खरीदिए, और कॉमिक्स इंडस्ट्री को सुरक्षित करें।
Labels
- CROOKBOND COMICS LIST
- GREEN PAGE-001
- GREEN PAGE-002
- GREEN PAGE-003
- GREEN PAGE-004
- GREEN PAGE-005
- GREEN PAGE-006
- GREEN PAGE-007
- GREEN PAGE-008
- GREEN PAGE-009
- GREEN PAGE-010
- GREEN PAGE-011
- GREEN PAGE-012
- GREEN PAGE-013
- GREEN PAGE-014
- GREEN PAGE-015
- GREEN PAGE-016
- GREEN PAGE-017
- GREEN PAGE-018
- GREEN PAGE-019
- GREEN PAGE-020
- GREEN PAGE-021
- GREEN PAGE-022
- GREEN PAGE-023
- GREEN PAGE-024
- GREEN PAGE-025
- GREEN PAGE-026
- GREEN PAGE-027
- GREEN PAGE-028
- GREEN PAGE-029
- GREEN PAGE-030
- GREEN PAGE-031
- GREEN PAGE-032
- GREEN PAGE-033
- GREEN PAGE-034
- GREEN PAGE-035
- GREEN PAGE-036
- GREEN PAGE-037
- GREEN PAGE-038
- GREEN PAGE-039
- GREEN PAGE-040
- HAWALDAR BAHADUR COMICS LIST
- MAHABALI SHAKA STICKER
- MIX STICKER
- NAGRAJ STICKERS
- POSTERS BY GREAT PRATAP MULICK JI
- RAM RAHIM COMICS LIST
- Raunak ji Self Artwork
- SUPER COMMANDO DHRUVE STICKERS
- अन्य ब्लॉग से कॉपी किया गया कंटेंट
- अलविदा नंदन पत्रिका
- आग्रह - कॉमिक्स खरीद कर पढ़िए।
- एनीमेशन वीडियो -राज कॉमिक्स
- कार्टून की अन्य साइट और ब्लॉग
- कॉपी है या सिर्फ आईडिया
- कॉमिक्स की अन्य साइट और ब्लॉग
- कॉमिक्स की दुनिया मे अमर जोड़ियाँ
- कॉमिक्स के दो हीरो क बीच तुलनात्मक अध्ययन
- कॉमिक्स के स्टीकर
- कॉमिक्स जंक्शन
- कॉमिक्स जगत के मशीनी हीरो या रोबोट
- कॉमिक्स दुकानें
- कॉमिक्स पब्लिकेशन में जोड़ियों
- कॉमिक्स प्रकाशक का इतिहास
- कॉमिक्स प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कॉमिक्स की लिस्ट
- कॉमिक्स प्रंशसको की कलम से लेख
- कॉमिक्स से सम्बंधित वीडियो
- गुज़र गए वो कॉमिक्स वाले दिन
- ग्रीन पेज-राज कॉमिक्स
- चाचा चौधरी की कहानी
- डायमंड कॉमिक्स -एनीमेशन वीडियो
- डोगा के कार्ड
- ड्रैकुला (व्यंग पोस्ट )😃😁😁😁😁😁
- देशहित संबंधित
- नया कॉमिक्स पब्लिकेशन
- नागराज की कहानी
- नागराज के विपक्षी
- नागराज के सभी versions के बारे में जानकारी
- नॉवेल लिस्ट
- पायरेसी के खिलाफ जंग
- पायरेसी संबंधित पोस्ट
- पुरानी भूली-बिसरी यादें
- फनी कॉमिक्स इमेज
- फैन मेड -कॉमिक्स की कुछ फनी इमेज
- फैन मेड कंटेंट
- फौलादी सिंह की पूरी जानकारी
- फौलादी सिंह कॉमिक्स की पूरी डिटेल्स
- बालचरित सीरीज समीक्षा
- बिग साइज कॉमिक्स की सूचि
- भारत के कॉमिक्स पब्लिकेशन की लिस्ट
- भारतीय कॉमिक्स पब्लिकेशन में सबसे लोकप्रिय चरित्र
- भारतीय कॉमिक्स के फीमेल चरित्र की लिस्ट
- भावपूर्ण श्रद्दांजलि
- भेड़िया के कार्ड
- भोकाल कार्ड
- मधु मुस्कान की जानकारी
- मनोज गुप्ता जी की कलम से
- मूवीज़ की अन्य साइट और ब्लॉग
- राज कॉमिक्स की कॉमेडी कहानी
- राज कॉमिक्स -पोस्टर +कार्ड +स्टीकर
- राज कॉमिक्स की पुरानी भुली बिसरी यादें
- राज कॉमिक्स की हास्यास्पद खबरें
- राज कॉमिक्स के इलू कार्ड - सुपर कमांडो ध्रुव
- राज कॉमिक्स के मिक्स कार्ड
- राज कॉमिक्स चरित्र -कद की लम्बाई और शरीर का वजन
- राज कॉमिक्स में महानायको के प्रिय भोजन
- राज पब्लिकेशन का कॉमिक्स विकास
- राजा पॉकेट बुक द्वारा प्रस्तुत कुछ डरावने मुखोटे
- राहुल दुबे भाई जी के द्वारा कुछ COLOURING इमेज
- लोकप्रिय भारतीय डायमंड कॉमिक्स के चरित्र
- लोकप्रिय भारतीय राज कॉमिक्स के चरित्र
- सर्वनायक श्रृंखला समीक्षा
- सुपर कमांडो ध्रुव की कहानी
- सॉफ्ट कॉमिक्स के लिए राज अप्प्स
- स्पेशल कॉमिक्स
- हार्डकॉपी कॉमिक्स की झलकियां
- हास्यतमक तुलना
- हिंदी कॉमिक्स ज्ञान
- हिंदी कॉमिक्स में सबसे ज्यादा हंसाने वाला करैक्टर
- हिन्दी पब्लिकेशन के मार्का
- हिमांशु जोशी की कलम से
Friday, 24 February 2017
Friday, 20 January 2017
कॉमिक्स यानी चित्रकथा की कहानी
कॉमिक्स या चित्रकथा का इतिहास जानने बैठें, तो कई-कई सूरज उगेंगे और चांद ढल जाएंगे। और आज तो इस विधा का संसार इतना बढ गया है कि एक आर्मी चाहिए - बांचने और समझने के लिए।
अमेरिकी कार्टूनिस्ट 'स्कॉट मेकलाउड' ने कॉमिक्स के इतिहास की रोचक ग्राफिक बुक 'अंडरस्टैंडिंग
कॉमिक्स' लिखी। सारा कंटेंट चित्रकथा के रूप में लिखा गया है। यह एक अद्भुत प्रयोग है। उनके अनुसार 'बहुत सारी परिभाषाओं का एक सार है कि क्रमबद्ध चित्रों की सारणी ही कॉमिक्स है।' मजाक ही सही, मगर ज्यादातर प्रचलित परिभाषा है जो स्कॉट ने अपनी पुस्तक में भी लिखा है, 'कॉमिक्स वे रंग-बिरंगी पत्रिकाएं हैं, जिनमें कामचलाऊ चित्र, फ्रालतू कहानियां और चुस्त पतलूनों वाले लड्के हों।'
ऐसा क्यों हुआ... कहां हुआ और कब हुआ
अगर संदर्भ उठाकर देखें, तो रोम में 113 ई.पू. में पहली _ बार ट्रोजन के स्तंभ पर चित्रों के माध्यम से किसी बात या घटना को कहा गया। जहां ट्राजन की गौरवगाथा को पत्थर के एक खंभे पर ऊपर से लेकर नीचे तक उकेरा गया। 98 फ्रीट लंबे खंभे पर बहुत बारीकी से बनीं मूर्तियां। ऐसा लगता है जैसे किसी घटना को फ्रीज कर दिया हो और उसके जडवत मिनिएचर को खंभे पर चिपका दिया। वीरता के किस्से खंभे के चारों तरफ बनाए गए और खंडों में बंटा पिलर नीचे से ऊपर गाथा को सिलसिलेवार बढाते हुए प्रस्तुत हुआ। यह बात प्रिंटिंग के दौर से पहले की है, बल्कि बहुत पहले की है। भारत मैं चित्रकथाएं देवी-देवताओं के आख्यानों से सामने आईं। भगवान को सजाकर, वर्क लगाकर उससे सुंदर चित्र बनता, कमोबेश पृथ्वी की सारी सभ्यताएं ऐसा ही करती रही हैं और लोककलाओं में अपनी अंत:प्रेरणा से लोककथाएं रचते, गढते, जीते, और चित्रकथाएं सुनाते, संवारते और सजाते थे।
स्कॉट और अन्य संदर्भों के अनुसार 1519 में कोरटेस का 'डिसकवर्ड', उसके सौ साल पहले फ्रांस में 'बॉयक्स टेपस्टरी', यह कहीं इंग्लैंड में दो सौ फीट लंबी पट्टी पर बनी। फिर कॉमिक्स तो नहीं कहेंगे, मगर मिस्र के चित्रलिपि दृश्य। कहने को तो शब्द थे, मगर थे चित्रों में... एक नजर में तो मिस्र की चित्रलिपि दिखने में कॉमिक की परिभाषा पर खरी उतर रही है, सिलसिलेवार चित्रों से, जो कुछ कह सके, मगर यह चित्र भाषा है। सुना तो यह है कि जब लिखित भाषा नहीं थी, तब बस भाव थे और यही 'चित्र संवाद' इस आर्ट की भूमिका बनी। गुफाओं की दीवारों पर कहने और सुनने की आडी-तिरछी लकीरें... कभी प्रेम प्रदर्शन करतीं, तो कभी विरह के चित्र बनातीं, तो कभी दंड के दृश्य दिखातीं... कोई संवाद नहीं, बस चित्र।
नाट्यशास्त्र में कहा गया कि भाषा के अभाव में लोग अपनी बात इशारों में करते थे और वहीं से अभिनय की नींव पडी। अगर ऐसा था, तो अपने विचार तो वह लोग इशारों में प्रकट कर ही सकते थे, फिर यह चित्रों का क्या माजरा है?
अगर संदर्भों को टटोलें तो सारा डेटा यही कहता है कि, 'भाई, लिखित भाषा नहीं थी, इसीलिए चित्र थे', मगर मुझे लगता है संवाद के रूप में इशारे थे और गहरे विचारों व भावुक घटनाओं के लिए चित्र। अपने बहुत गंभीर भावों को बताने के लिए वे चित्र बनाते होंगे। :
स्कॉट अपनी किताब में लिखते हैं, 'मुझे कोई आइडिया नहीं है कि कॉमिक का जन्म कब, कहां और कैसे हुआ? लोगों को इसकी कसरत करने दो' और आधुनिक कॉमिक के पितामह स्विस कार्टूनिस्ट रुडोल्फ टफर कहते हैं, 'चित्रकथा जिसकी आलोचक उपेक्षा करते हैं और विद्वान शायद ही नोटिस करते हैं, जिसका सदैव प्रभाव रहे मुमकिन है, लिखे हुए साहित्य से भी अधिक।' वह फिर कहते हैं, 'और आगे कहूं तो चित्रकथाएं बच्चों और निम्न वर्ग को अधिक अपील करते हैं।'
कब हुआ? यह तो यक्ष प्रश्न है... शायद पहली बार प्रेम का इजहार किया होगा तब, और उस आनंद को चित्रों में उकेर दिया होगा। या पहली बार दिल टूटा होगा, तब बना होगा चित्र...
या किसी के भय की प्रस्तुति रहा होगा कोई चित्र। मिस्र के पिरामिडों में जब शासक के साथ उसके आराम की चीजें और सेवक भी दफन किए जाते रहे, तब वहां चित्रों से उस शाही परंपरा को दीवारों पर उकेरा जाता रहा। हम तक फेरोओं के भित्ति-चित्रों और बुतों से यह बातें पहुंचीं।
मिस्र की चित्रात्मक लिपि और चीन की चित्रलिपि उनकी भाषा का उद्गम है।
पत्थर को जब खुदा बनाया होगा और एक छोटी-सी बिंदी लगाकर आदिमानव ने सबसे पहला चित्र बनाया होगा।
चित्र परमानेंट हो गए
यह तब हुआ, जब प्रिंटिंग का आविष्कार हुआ। दीवारों और गुफाओं से चित्र कागजों पर आए और विशेष वर्ग से आम लोगों तक पहुंच गए। विषय नहीं बदले थे। अब भी प्रभु और नायकों से जुडे विषयों पर चित्र बनते थे।
भारत और विकासशील देशों में अभी तक यह आविष्कार नहीं पहुंचा था। हां, उससे बहुत पहले भारत में भोजपत्रों पर रंगों से लिखा जाने लगा था, जो ईश्वरीय दर्शन और भाव से जुडा था। चित्रकथाएं थीं, जो फडों यानी कपडों पर बनती विशेषकर राजस्थान के मेवाड अंचल में। कई मीटर लंबे कपडे को पाबू जी लोकनायक की विजयगाथा को प्राकृतिक रंगों से बनाया जाता और भोपा-भोपी उसे पढते, अर्थात यह लोक-परंपरा थी। कथा, पर कोई डायलॉग नहीं लिखे थे, बस चित्र थे और वाचक थे या फिर महाराष्ट्र के वरली अंचल के वरली 'चित्र' और इसी तरह अन्य हिस्सों में भी।
यह बहुत लंबी और बडी चर्चा है कि चित्रकथाएं या कॉमिक्स और कार्टून अलग-अलग हैं क्या?
फिर चित्रों में व्यंग्य आ गया, कहलाने लगा 'कॉमिक
'स्पीच बलून' ...एक छोटा-सा गुब्बारा, चित्रकथाओं में पात्रों के संवाद का टूल। संवादों से पता चलता है कि जैसे ही विचारों का रचनात्मक होना शुरू किया, बस यह विधा सुंदर, रंगों भरी और बहुत क्रिएटिव होने लगी। राजनीतिक और सामाजिक स्थितियों पर व्यंग्य, चूंकि व्यंग्य था, इसीलिए कॉमिक और अचानक सभी चित्रकथाएं कॉमिक कहलाने लगीं।
18वीं सदी में सबसे पहले अमेरिका की कॉमिक पट्टी, जो अखबारों में छपती थी, खूब पढी और पसंद की जाने लगी बड फिशर की 'मट एंड जेफ' रोज अखबार में छपती थी और उसी क्रम में आई रिचर्ड एफ. ऑटकॉल्ट की 'द येलो किड:' दोनों कथाएं व्यंग्य थीं और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक कठिनाइयों का समाधान हंसी-मजाक से देते थे। अठारहवीं सदी के आरंभ में, हॉ कुसाई का 'मंगा' छोटी स्टिप के रूप में 'कार्टून' या चित्रकथा कहीं जापान में छपी।
दुनिया में कहा जाने लगा कॉमिक, जो आपको आनंद दे। जैसे जापानी दूसरे विश्वयुद्ध तक व्यंग्य के चित्रपट पेश करते थे। लगा 'कॉमिक' उपयुक्त शब्द है चित्रों से कही जाने वाली एक कथा, एक कथाकार, एक चित्रकार। सहज चित्र जिनके भाव बहुत अतिरंजित हैं कार्टून कहलाए।
भारतीय कॉमिक्स की दुनिया
भारत में कॉमिक्स की एक समृद्ध दुनिया 1970 और 1980 के दशक के बीच रही। राज कॉमिक्स के किरदार नागराज, सुपर कमांडो ध्रुव, डोगा, परमाणु, भेडिया और तिरंगा बच्चों के सपने में आकर जीवंत हो जाया करते थे। डायमंड कॉमिक्स के जरिए बचपन चाचा चौधरी, साबू और मोटू-पतलू जैसे किरदारों के बीच मनोरंजन और सीख की बातें बडी सहजता के साथ अपनाता था। बाद के दिनों में कॉमिक्स को टेलीविजन ने कॉर्टून की दुनिया में रिप्लेस कर दिया।
चित्र जो बात को जेहन में बसा दें
यह तो सनातन सत्य है कि विजुअल कम्युनिकेशन सबसे प्रभावशाली और स्थाई याद है। प्रिंटिंग और ढेर सारे कॉमिक पात्रों, कथाओं के आने के बाद भी भारत में भी मध्य उन्नीसवीं सदी में एक उच्च तबके तक जिनके पास विदेशी पत्र-पत्रिकाएं आती थीं। फिर अखबारों में अंग्रेजी कॉमिक कथाएं आने लगीं। उसके बाद इंद्रजाल कॉमिक्स ले आया फेंटम और मेंड्रेक...
और यह कथाएं हिंदी में आने लगीं ...जैसे कथा कहने की दुनिया ही बदल गई। बेताल उनकी प्रेमिका डायना और गुर्रन हमारे खेलों का हिस्सा बन गए। हम मेंड्रक की जादुई दुनिया के दीवाने हो गए। और फिर भारतीय कार्टूनिस्ट की पत्रिकाओं में कॉमिक पट्टियां, जिनमें विशेषकर आबिद सुरती जो लंबे समय तक अंतिम पृष्ठ पर छपते रहे, कार्टून कोना 'ढब्बू जी' में। आर.के. लक्ष्मण का कॉमन मैन और अमर चित्रकथा ने भारतीय कथाओं को चित्रों में जीवित कर देश को भारतीयता का उपहार दिया। कॉमिक्स का रचना संसार आज भी जारी है।
हमारे साथ जीने लगे
अचानक जैसे एक प्यारा-सा विस्फोट हुआ। वॉल्ट डिज्नी ने उन चित्र पात्रों की दुनिया ही बसा दी। सभी जानते हैं, एक नई विधा का आविष्कार कर दिया। वह चित्र कथाएं जिन्हें इंटेलेक्चुअल श्रेणी में नहीं रखा गया था आज स्थाई संवाद का माध्यम बन गई।
विकासशील देशों के कलाकार बहुत जल्दी शाही और देवी-देवताओं के कथानक से बाहर आ गए। उन्होंने रहस्य, जादू, जानवरों का मानवीयकरण और साहसिक कथाओं को आधार बनाकर चित्रों को कहा। आज ग्राफिक उपन्यास और दर्शन भी ग्राफ्रिकली लिखे जा रहे हैं। सहज चित्र हमें जीवन की सीख दे रहे हैं विलियम और जॉसेफ के टॉम और जेरी कहते हैं, 'मुसीबतें दिमाग से जीती जाती है', तो रेने गास्कीनी के ऐस्टरीक और ओबलिक्स कहते हैं, "बल और भोलापन साथ-साथ काम करता है', तो ली फाक का फेंटम और मेंड्रेक एडवेंचर कथाएं गढते हैं। अब तो इस विधा को बार-बार खंगाला जा रहा है। नई संभावनाएं बुनी जा रही हैं। ...एकदम गोल चांद ने आंखें घुमाकर इधर-उधर देखा और टप्प से दूधिया नदी के पानी में डुबकी लगा दी, पानी के छपाक-छपाक में पूरा भीग गया चांद, सफेद लकीरों की लहरें दूर और पास आने लगीं, मेंढक की टर्र-टर्र की आवाज, एक झींगुर पानी की मुस्कुराती बूंद के धवके से दूर जा गिरा। चांद ने आंखों की पुतली ऊपर चढाकर आसमान को देखा और मधुर संगीत के साथ धुला-धुलाया चांद फिर जा बैठा अपने ठिकाने ...ऐसा अद्भुत दृश्य तो कॉमिक्स में ही गढा जा सकता है। और अंत में आर्ट स्पिगलमैन के अनुसार, 'कॉमिक्स साक्षरता के प्रवेश द्वार की दवा है।'
--
साभार - अहा! जिंदगी, दिसंबर 2015
Thursday, 12 November 2015
कॉमिक्स का इतिहास-गुज़र गए वो कॉमिक्स वाले दिन
90 के दशक में अगर आपका बचपना बीता है तो आप कॉमिक्स की दुनिया से जरुर वाकिफ होंगे। आजकल बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टियां आईपॉड और मोबाइल फोन के साथ बिताते हैं लेकिन 90 के दशक में आईपॉड किस चिड़िया का नाम है हम जानते भी नहीं थे।
ऐसे में गर्मियों की शाम तो खेलकूद कर निकल जाती थी लेकिन दिन काटना मुश्किल होता था। तो बस ऐसे वक्त में साथ दिया 'कॉमिक्स' ने। हम यहां आपको कॉमिक्स का इतिहास याद नहीं दिलाने वाले हैं। बस हमारी कोशिश है कि इन कॉमिक्स के जरिए थोड़ी देर के लिए ही सही आप अपने बचपन की सैर कर आएं।
गर्मी की छुट्टियों के वो दिन याद हैं न जब हम कॉमिक्स खरीदने की जिद्द किया करते थे। अखबार वाले से कहकर महीने में एक बार या 15 दिनों में आने वाली कॉमिक्स का इंतजार करते थे और जैसे ही कॉमिक्स आती थी अगले दिन ही उसे पढ़कर चट कर जाते थे। यहां तक कि दुकानों से किराए पर कॉमिक्स खरीदकर भी पढ़ते थे।

80 के दशक में किरदारों का हुआ जन्म:-अस्सी के दशक में स्टार कॉमिक्स, चंदा मामा और चित्रभारती कथा माला जैसे नए प्रकाशक आए। वहीं अस्सी के दूसरे हिस्से में मनोज कॉमिक, तुलसी कॉमिक्स, राधा कॉमिक्स, पवन कॉमिक्स, नीलम चित्रकथा और राज कॉमिक्स जैसे और भी प्रकाशक आए। अब कहानियों के साथ किरदार भी बनने लगे। मनोज कॉमिक्स के पास राम रहीम (बाल जासूसों की जोड़ी), हवलदार बहादुर, महाबली शेरा और क्रूक्बांड जैसे किरदार थे और राज कॉमिक्स ने परमाणु, बांकेलाल, नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव जैसे किरदारों को बच्चों के समक्ष पेश किया।
गर्मी की छुट्टियों के वो दिन याद हैं न जब हम कॉमिक्स खरीदने की जिद्द किया करते थे। अखबार वाले से कहकर महीने में एक बार या 15 दिनों में आने वाली कॉमिक्स का इंतजार करते थे और जैसे ही कॉमिक्स आती थी अगले दिन ही उसे पढ़कर चट कर जाते थे। यहां तक कि दुकानों से किराए पर कॉमिक्स खरीदकर भी पढ़ते थे।

धीरे-धीरे समय के साथ विडियो गेम और कम्प्यूटर गेम्स का आविष्कार होता गया और अब बच्चे कॉमिक्स कि दुनिया से दूसरी तरफ मुड़ने लगे। अब कॉमिक्स का बाजार भी धीरे-धीरे कम हो रहा है क्योंकि इसके खरीददार कम होते जा रहे हैं।
पिछले साल हुई नीलामी में इंद्रजाल कॉमिक्स की पहली कॉमिक्स फ़ैंटम 1, 2, 3 की बोली कुल एक लाख रुपए लगाई गई। विश्लेषक हिंदी कॉमिक्स के प्रति लोगों के कम होते रुझान की वजह निम्नस्तरीय कहानियों और चित्रांकन बताते हैं। इसके साथ ही बाजार में बच्चों के मनोरंजन के लिए टीवी, वीडियो गेम वगैरह जैसे नए विकल्प होने की वजह से 90 के दशक के दूसरे हिस्से से ज्यादातर कॉमिक्स प्रकाशन बंद होते गए। इसके अलावा काग़ज़ और छपाई की बढ़ती कीमतों के चलते भी कई लोकप्रिय प्रकाशकों को अपनी प्रेस बंद करनी पड़ी।आज हम आपको भारत में हिंदी कॉमिक्स के इतिहास के बारे में बताते हैं-अंग्रेजी पात्रों के हिंदी अनुवाद से हुई थी शुरुआत
भारत में कॉमिक्स प्रकाशन की शुरुआत देखें तो शुरू के वर्षों में हमें विदेशों के ही कॉमिक्स पात्रों के कॉमिक्स को हिन्दी में अनुवादित करके प्रकाशित करने का रिकॉर्ड मिलता है, जिसमें सर्वप्रथम नाम आता है ‘इंद्रजाल कॉमिक्स’ का जिसने 1964 में ‘ द फैंटम्स बेल्ट’ के नाम से महान कॉमिक्स लेखक और चित्रकार ली फॉक के प्रसिद्ध पात्र फैन्टम की कॉमिक्स प्रकाशित की थी।इसमें एक कॉमिक्स 28 पेज की होती थी और दाम 60 पैसे होते थे। इस तरह साल 1966 में प्रथम हिन्दी कॉमिक्स ‘वेताल की मेखला’ प्रकाशित हुई जो कि ‘द फैंटम्स बेल्ट’ का ही हिन्दी अनुवाद थी। इंद्रजाल कॉमिक्स में केवल कुछ ही मूल हिन्दी पात्रों की कहानियाँ प्रकाशित हुईं जिसमें बहादुर (प्रथम प्रकाशन वर्ष 1981) प्रमुख है। 
70 में आए ‘चाचा चौधरी’:-
इसके बाद साठ के दशक मे अमर चित्र कथा प्रकाशन का जन्म हुआ जिसमें पौराणिक कथाओं का जिक्र होता था। 1969 में लोटपोट पत्रिका से प्रकाशित की गई जिसमें सबसे पहले मशहूर कार्टूनिस्ट प्राण ने 1971 में चाचा चौधरी का पर्दापण किया था। 60 के दशक में कॉमिक्स भले ही भारत में आई हो लेकिन बच्चों में इसका क्रेज 70 के दशक हुआ था। इस दौरान कई नए प्रकाशक आए जिनमें डायमंड कॉमिक्स, मधु मुस्कान, आदर्श चित्र कथा, गोवरसंस कॉमिक्स प्रमुख हैं। इस दशक में ही कार्टूनिस्ट प्राण ने चाचा चौधरी, श्रीमती जी, पिंकू, बिल्लू और रमन जैसे किरदारों को जन्म दिया।
इसके बाद साठ के दशक मे अमर चित्र कथा प्रकाशन का जन्म हुआ जिसमें पौराणिक कथाओं का जिक्र होता था। 1969 में लोटपोट पत्रिका से प्रकाशित की गई जिसमें सबसे पहले मशहूर कार्टूनिस्ट प्राण ने 1971 में चाचा चौधरी का पर्दापण किया था। 60 के दशक में कॉमिक्स भले ही भारत में आई हो लेकिन बच्चों में इसका क्रेज 70 के दशक हुआ था। इस दौरान कई नए प्रकाशक आए जिनमें डायमंड कॉमिक्स, मधु मुस्कान, आदर्श चित्र कथा, गोवरसंस कॉमिक्स प्रमुख हैं। इस दशक में ही कार्टूनिस्ट प्राण ने चाचा चौधरी, श्रीमती जी, पिंकू, बिल्लू और रमन जैसे किरदारों को जन्म दिया।
80 के दशक में किरदारों का हुआ जन्म:-अस्सी के दशक में स्टार कॉमिक्स, चंदा मामा और चित्रभारती कथा माला जैसे नए प्रकाशक आए। वहीं अस्सी के दूसरे हिस्से में मनोज कॉमिक, तुलसी कॉमिक्स, राधा कॉमिक्स, पवन कॉमिक्स, नीलम चित्रकथा और राज कॉमिक्स जैसे और भी प्रकाशक आए। अब कहानियों के साथ किरदार भी बनने लगे। मनोज कॉमिक्स के पास राम रहीम (बाल जासूसों की जोड़ी), हवलदार बहादुर, महाबली शेरा और क्रूक्बांड जैसे किरदार थे और राज कॉमिक्स ने परमाणु, बांकेलाल, नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव जैसे किरदारों को बच्चों के समक्ष पेश किया।

इस तरह होने लगा कॉमिक्स का अंत:-
अस्सी के दशक में प्रकाशकों की भरमार की वजह से पाठकों को अच्छी कहानी नहीं मिलती थी। नतीजा 90 के दशक के दूसरे हिस्से से ज्यादातर प्रकाशन बंद होने लगे। केवल कुछ ही प्रकाशन कॉमिक्स प्रकाशित कर रहे थे जिनमे राज कॉमिक्स, तुलसी कॉमिक्स, मनोज कॉमिक्स, डायमंड कॉमिक्स और अमर चित्र व प्रमुख थे। इसके बाद इनमें से राज और डायमंड कॉमिक्स ही बचे जिनकी अब कॉमिक्सों की संख्या में कमी आई है। कॉमिक्स के सामने एक बड़ी दुविधा पायरेसी की भी है।Sunday, 22 January 2012
तुलसी कॉमिक्स प्रकाशक का इतिहास
तुलसी काॅमिक्स विगत 80, 90 एव 2000 के प्रारंभ की एक भारतीय काॅमिक्स प्रकाशक कंपनी थी, जो पहले तुलसी पाॅकेट बुक्स का भाग हुआ करती थी।अपने तुलसी पाॅकेट बुक्स के गुजरे दिनों में, यह भारत में हिंदी उपन्यास की लोकप्रिय प्रकाशन कंपनी हुआ करती थी और जिसने व्यापक स्तर पर अपने उपन्यास पाठकों का वर्ग तैयार कर लिया था, हालाँकि तुलसी काॅमिक्स अपने निम्न दर्जे की कहानियों के कारणों से कभी उच्च स्तर की सफलता हासिल ना कर सका, जैसा अन्य कंपनी जैसे डायमंड काॅमिक्स, राज काॅमिक्स एवं मनोज काॅमिक्स ने अपने मानकों को स्थापित कराया और इस वजह से सन् 2004 तक कंपनी बंद हुई।
वहीं तुलसी काॅमिक्स की असफलता का दूसरा कारण अपनी ही निर्मित कहानियों को 2-3 भागों में प्रस्तुत करना रहा है, और अधिकांश एकल अंक की कहानियाँ भी वे पूरी नहीं करते। वहीं उन दिनों के पाठकों में, जिनमें अधिकतर बाल वर्ग के थे उनकी जेबखर्ची भी बेहद सीमित होती थी, और लगभग इसी के उलट असर से, पाठक वर्गों के बीच अपनी लोकप्रियता खोने लगी थी। [citation needed] हालाँकि अब तक की सबसे लंबी कहानियों के तौर पर जम्बू श्रंखला की काॅमिक्सें काफी वर्षों तक चली थी।
हालाँकि इस पूरी सिरिज में तुलसी की सृजनात्मकता देखने को मिली करती थी, [citation needed] इस सिरिज ने एक लंबी पारी भी खेली, जहाँ हमें कई नए किरदारों से परिचय कराया गया जैसे योशो (तब पूर्व में उन्हें ओशो की भांति प्रस्तुत किया जाता था), योगा, बाज़ और मि. इंडिया को उनकी मृत्यु तक दिखाया गया। नए किरदार कहने को बहुत रूचिकर नहीं बनाए गए थे और पुराने किरदारों पर लगभग विभिन्न भागों की कहानियाँ जारी रही।[citation needed] तुलसी काॅमिक्स के किरदारों में जम्बू बहुत सफल रहा था, कमोबेश उनके रचियता वेद प्रकाश शर्मा ने, अंगारा तथा तौसी की भी रचना की।
तुलसी काॅमिक्स मासिक तौर पर अपनी काॅमिक्स प्रकाशित करती थी। हर माह ६ से १० तक गिनती की काॅमिक्से पहले प्रकाशित हुआ करती थी (कभी कभार १ या २ डाइजेस्ट जैसे विशेषांक भी प्रकाशित हुआ करती थी।) तब अंगारा, तौसी तथा जम्बू उस दौरान प्रकाशन के तीन प्रमुख नायक हुआ करते थे। उनमें से कई काॅमिक्स काफी लोकप्रिय भी रही जैसे जम्बू और अंगारा का युद्ध जम्बू और तौसी, मर गया जम्बू, एवं जम्बू के बेटे।
चरित्र
- अंगारा – एक विलक्षण बुद्धिजीवी जिसमें गुरिल्ला, लोमड़ी, हाथी, गैंडा, गिद्ध और शेर के विशेषांग से प्रत्यारोपित कर बनाया गया हैं, जो मानव की तरह दिखता है।
- तौसी – एक इच्छाधारी सर्पमानव। जिसे नागलोक का राजा बताया जाता (नागों की वह दुनिया जहाँ वे मानव रूप में निवास करते), जोकि धरती के गर्भ यानी पाताल लोक में स्थित है। वह समय समय पर धरती पर भी अवतरित करने भी आता है।
- जम्बू – एक बेहद बुद्धिमान रोबोट, जिसके रचियता वैज्ञानिक डाॅ. भावा ने स्वयं का ही मस्तिष्क उसमें प्रत्यारोपित कराया। तुलसी काॅमिक्स का एक बहुत ही लोकप्रिय काॅमिक्स पात्र।
- योशो – एक बेहद उग्र महानायक, जो अपने पिता की खोज में धरती पर आता है।
- योगा – एक सामान्य मानव जो अपनी योगिक शक्तियों के बल पर महानायक बनता है।
- बाज़ – एक सामान्य मनुष्य जो संयोगवश प्रेतों के राजकुमार भांति दिखने कारण, उसे राजकुमार की पोशाक दी जाती है, जिसकी अलौकिक शक्तियों का उपयोग वह अपराध के विरुद्ध करता है।
- मि. इंडिया – एक उपनायक जिसे 5 वैज्ञानिकों के सम्मिलित प्रयासों से एक महाशक्तियाँ प्रदान होती है।
- शालू-कालू – एक मजेदार लड़के-लड़की की जोड़ी। तुलसी काॅमिक्स की पहली सिरिज जिसमें व्यंग्यता देखने को मिली।
- डिटेक्टिव भारत – एक डिटेक्टिव/गुप्तचर जो अपने मित्र जादूगर गोगलापाशा की सहायता से आपराधिक मामलों को सुलझाता है। अपनी पहली काॅमिक्स में वह जादूगर गोगलापाशा की मदद कर अपना दोस्त बना लेता है।[5]
- महाबली आकाश/मेजर राजेश – एक नकाबधारी क्राइमफाइटर।
अन्य प्रकाशित नियमित किरदार - तुलसी काॅमिक्स द्वारा कई राजा-रानियों, राजकुमारों-राजकुमारियों, राक्षसों-दानवों-भूत प्रेतों तथा नैतिक मूल्यों को लेकल भी कहानियाँ प्रकाशित की हैं। वहीं उन्होंने काॅमिक्स शैली में कई हिंदी बाॅलीवुड फ़िल्मों की कहानियों पर आधारित प्रकाशन भी किया। मूल किरदारों की कमी के चलते, तथा आधे से भी कम काॅमिक्सों के प्रकाशन से अपना विस्तार देने में असफल रही।
Subscribe to:
Posts (Atom)




































