Labels

Monday, 4 May 2020

कॉपीराइट से जुड़ा टॉपिक

सवाल यह आया कि किताब खरीद ली तो उसका पीडीएफ बनाकर बाँटने में क्या दिक्कत है? जवाब भी दिया गया कॉपीराइट आदि के सन्दर्भ में।


यदि कॉपीराइट एक्ट न होता और यह कानूनन अवैध न भी होता तो सोचकर देखिये कि क्या होता।

आपके घर में कोई मजदूर काम करता है तो क्या आप उसे मेहनताना देते हैं? यदि हाँ तो उसे यह कह कर भगा तो नहीं देते कि काम हो गया अब क्यों दें पैसे?

एक किताब के बनने में सबसे पहले लेखक की मजदूरी होती है। एक किताब एक दिन में नहीं लिखी जाती। कई दिन और रातें भी लगती हैं। लेकिन तुरंत हाथ में मजदूरी नहीं आती।

फिर उस किताब पर सम्पादक मेहनत करते हैं। सम्पादक के बाद प्रकाशक उसे छपवाते हैं और बेचते हैं। ऐसा नहीं है कि एक किताब बिक जाने से सारा खर्च निकल गया। जी नहीं। सिर्फ छपवाने का खर्चा निकालने में हजार से ज्यादा किताबें बेचनी होती हैं। कई बार लेखक को इसके बाद रॉयल्टी मिलनी शुरू होती है।

अब सवाल आता है कि रॉयल्टी कितनी मिलती है?

सामान्य लेखक हैं तो 8 रुपये, और बहुत बड़े लेखक हैं तो अधिकतम 15 रुपये एक प्रति बिकने। यह बात मैं उपन्यास आदि के संबंध में बता रहा हूँ। अकादमिक का मामला अलग है।

अब यदि आपने एक प्रति ली, लेखक को औसत दस रुपये मिल गए।

आपने उस किताब की पीडीएफ बनाई और लोगों में बाँट दी। अब हर व्यक्ति जो उस पीडीएफ को पढ़ रहा है, वह प्रकाशक के दस और लेखक के दस चुरा रहा है। जी, यह चोरी ही कही जाएगी।

एक आश्चर्यजनक किंतु सत्य बात यह है कि भारत में अधिकतर हिंदी लेखकों को कुल मिली रॉयल्टी इतनी भी नहीं है जितनी एक मजदूर को एक दिन में मजदूरी मिल जाती है।

सच कहूँ तो पीडीएफ बाँटना ठीक वैसा ही है जैसे ताजमहल बनाने के बाद बनाने वालों के हाथ काटना।

Friday, 1 May 2020

राज कॉमिक्स की हास्यास्पद खबरें-2 🤣🤣🤣🤣🤣😁😁😁😁😁😁😁😁😁


राज यूनिवर्स के आज के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार है । 

1. सनबर्न फेस्टिवल में बिहार आए इंस्पेक्टर स्टील , मेगागन हुई चोरी । ☀️🔫

2.विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि डोगा की आने वाली मूवी में डी.जे मुर्दा एंथोनी अपना संगीत देगे। कहा फिर से संगीत कला के रास्ते में टेलीपोर्ट होना चाहते है। 🎥🎸

3.असुर राज शंभूक के जन्मदिवस पर सम्मिलित हुए सारे महाखलनायक ,  नगीना उनके मन को भा गई। जल्द ही रचाएंगे शादी। 🥳🍰 👰

4. तिलश्मदेव शक्ति को लेकर हुए ओवर पॉसिसिव , खास कर परमाणु  तथा तिरंगा डोगा ध्रुव इत्यादि से मिलने पे लगाया रोक टोक। कहा वो लोग गंदे बच्चे है , पूरी महिला आयोग आज तिलश्मदेव के पीछे पड़ी हुई है।☀️💔

7.फुजो बाबा ने करवाया क्लीन शेव , पहने पैंट शर्ट। कहा एक ही लूंगी - बनियान लुक से बोर हो गए थे। 🪒

8.डोगा की लाल अंडरवियर , नहीं नहीं अपरवियर  देख कर  सांड बिफरा। 😆 डोगा ने लगाई दौड़। यमुंडा ने बचाया डोगा को।🐂🐂

9. परमाणु ने तिरंगा पर आज छल्ले छोड़ ही दिए , बार बार कहने के बवजूद  भी वो शीना के साथ आज C.P पे भेलपुरी खाता हुआ दिखाई दिया ।

10. नागराज के नाक के नीचे से सौड़ांगी, शीतनाग के साथ फरार। नागराज कोमा में। विसर्पी - भारती ने कहा बहुत अच्छा हुआ। 🐍

11. लॉकडाउन में रानी स्वर्णलता ने किया  बेलन मारो चैलेंज की शुरुआत , राजा विक्रम सिंह के बाद पूरे राज्य के पुरुषों में खलबली। 🩹

12.   5 रुपए चुरा कर भागते चोर का पीछा करते हुए ध्रुव की बाइक हुई पंचर, नहीं पकड़ पाया चोर को । ब्रह्मांड रक्षकों ने उड़ाई खिल्ली। 😒

13. कालदूत को लगी मदिरापान कि लत , मुंबई में  विषाला  के साथ डिस्को बार  में कपल एंट्री पास लेते हुए काउंटर में गमराज ने देख लिया । 🍻 बहुत है कड़ी निंदा हो रही है इस बात की।

14. 200 साल के बाद आज भेड़िया ने किया अपने दांतों को ब्रश। जंगल वासियों ने पूछा क्या आपके कोलगेट में नमक है? 🦷

15. वेदाचार्य ने केश किंग लगा कर अपने सर पे  काले घने बाल उगाए , भारती ने लगाया आरोप - छुप छुप कर नागरानी के आयाम में वेदवानी से मिलने जाया करते है।👨‍🦳👩‍🦳

इसी के साथ आज के समाचार समाप्त हुए । फिर मिलेगे अगले समाचार के साथ - आपका संवाददाता बलवंत। 🤧

राज की शोले-राज कॉमिक्स की कॉमेडी कहानी-17


राज की शोले:-
पार्ट १
राजनगर में :-
ध्रुव नुक्कड़ की दुकान पर पान खा रहा था, तभी उसका फोन बजता है ,  वह स्क्रीन पर देखता है कॉल नागराज का था। ध्रुव मन में- (इस गेहूंअन की दूम ने फिर उधार मांगने के लिए कॉल किया होगा कसम से अगर सौड़ांगी इसके भिंडी जैसे हरे शरीर में नहीं रहती तो इसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल देता कमबख्त को अभी पिछले महीने श्वेता की पर्स से चुरा कर पूरे ₹300 दिए थे।)
अनमने मनसे ध्रुव कॉल रिसीव करता है ।
ध्रुव:- हाँ भाई सॉरी यार पापा ने इस महीने की पॉकेट मनी अभी तक नहीं दी यार तू स्टील से उधारी मांग ले उसे अच्छी तनख्वाह मिलती है और उसके खर्चे भी कम है , खाता पीता तो है नहीं वो टीन का डब्बा ।
नागराज :- अरे ध्रुव मेरे भाई कैसी बात कर रहा है तू क्या मैं सिर्फ उधारी मांगने के लिए तुझे कॉल करता हूं, एक तू ही तो है जिससे मैं सारे दुख दर्द की बातें कर…

राज की शोले:-
पार्ट -२
नागराज:- अरे मजनूँ की औलाद यहाँ मेरी लगी पड़ी है और तुझे आशिकी सुझ रही है।
ध्रुव:- क्या हुआ भाई ।
अब आगे . . .
नागराज :- यार कल मैं एक अपराधी का पिछा करते-करते राजनगर आ गया और उसे पकड़ने के लिए नागरस्सी का प्रयोग किया, पर सांप देख कर कुछ बच्चे रोने लगे तो पुलिस वाले बच्चों को डराने के जुर्म में मुझे पकड़कर थाने ले आए . . .
ध्रुव:- नागराज मेरे भाई तू सच बोल रहा है या मैं फोन काटुँ ।
नागराज:- अरे मैं सच बोल रहा हूं . .
ध्रुव:- तुम्हारे पास तीन पल का वक्त है सच बोलने के लिए, एक. . दो . . ती . . . 
नागराज:- अरे रुक रुक मेरे भाई बताता हूं, दरअसल तुम्हें तो पता है ही कि दादा वेदाचार्य खजाने से निकालकर जितना महीने भर का खर्च देते हैं उतने में मेरा तो काम चल जाता है पर इस महंगाई के जमाने में दो-दो अबला कन्याओ ( विसर्पी और भारती ) के खर्च और नखरे उठाने मुश्किल है , और ऊपर से नागीश के पढ़ाई का खर्च भी उठाना पड़ता है,तो मुझे  हें . . हें . . हें . . कुछ रुपए की जरूरत थी और ऐसे में मुझे हें . . हें . .हे . . एक तुम ही याद आए। तो मैं राजनगर तुमसे मिलने आ रहा था कि तभी राज नगर बस स्टॉप पर एक सुंदर अबला कन्या दिखी तो मैं उसके पास उसे अपना व्हाट्सएप नंबर देने गया कि हें . .हे . . हे . . अगर कोई मुसीबत  आए तो अपने इस आशिक म . . मेरा मतलब नागराज को याद करना । पर पता नहीं क्यों वह कन्या डर गई और पुलिस वालों को बुलाकर बोलने लगी यह बेशर्म मुझे चड्डी पहन कर छेड़ रहा है , और इतनी सी बात पर पुलिस वाले मुझे पकड़कर थाने ले आए हैं . .
ध्रुव:- अबे छिछोड़े तो तू सुधरता क्यों नहीं, तीन तीन लड़कियां घुमाता है फिर भी कहीं भी लड़कियां देखी नहीं की पिघल जाता है। मुझसे सीख कुछ मेरी तरह सख्त लौंडा बन ।
नागराज:- अबे प्रवचन बंद कर खुद दो-दो ( रिचा और नताशा ) घुमाता है और मेरी वाली भारती पर भी लाइन मारता है , सौड़ांगी को भी नहीं छोड़ा और बड़ा सख्त लौंडा बनता है । खैर छोड़ मेरे भाई मेरे थोड़ी रिक्वेस्ट ( थोड़ी मतलब बहुत सारी रिक्वेस्ट मतलब पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने वाली मतलब डेढ सौ क्विंटल आंसू बहाने के बाद ) पर किसी एक व्यक्ति को कॉल पर बात करने की इजाजत मिली है तो मैंने तुमको कॉल किया है ।
ध्रुव:- पर मुझे क्यों, मैं क्या कर सकता हूं।
नागराज:- अरे मेरे यार का बाप थानेदार है तो मैं किसे याद करूँगा , चल जल्दी से पापा से बात कर के मुझे छुड़वा यार ।
ध्रुव:- अबे पागल है क्या पापा बहुत इमानदार है , वे कुछ सिफारिश नहीं करने वाले उल्टा एक अपराधी की सिफारिश करने के लिए मुझे भी अंदर डलवा देंगे ।
नागराज:- भाई प्लीज यार . . .
ध्रुव:-  ( झूठ का ) हेलो . . हेलो . . नागराज भाई तेरी आवाज नहीं आ रही . . .अच्छा मैं रखता हूं . . .
नागराज:- अरे ध्रुव सुन तो . . अरे सौड़ांगी तुम्हें क्या हुआ . . क्या बहुत बदबू लग रही है . . थाने में चक्कर आ रहे हैं . . डर लग रहा है . . तू डर मत अपना ध्रुव आ रहा है, वो आएगा और हमें बचाएगा , तू आ रहा है ना ध्रुव।
ध्रुव:- क्या हुआ सौड़ांगी को नागराज , कमीने अपने साथ साथ उसे भी फँसवा देता है , तू बोल उसको घबराए मत उसका यार म . . मेरा मतलब तेरा यार ध्रुव आ रहा है अपनी फटफटिया से । 
कहानी जारी है . . .
ध्रुव आ रहा है  . . .

Wednesday, 29 April 2020

राज कॉमिक्स की हास्यास्पद खबरें-1 🤣🤣🤣🤣🤣


😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁

नमस्कार। राज कॉमिक्स जगत से इस महीने के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

1. लम्बे समय से चले आ रहे कोर्ट केस में तिरंगा हुए विजयी। जज साहब ने अपने आदेश में कहा "जिसका न्याय स्तम्भ उसकी भैंस"।

.

2. डोगा की नस्ल को ले कर मुंबई के कुत्तों में दंगे भड़के। कई जगह से आगजनी और लूटपाट की सूचना। भौं भौं और क्याऊँ क्याऊँ की आवाज़ों से गूँजा शहर। कर्फ्यू लागू। पुलिस ने दी कुत्तों को घर में रहने की सलाह, डोगा ने की शांति और कुत्ताचारे की अपील।
3. नशे में धुत हो कर वाहन चला रहे थे क्राइम किंग। गाड़ी ठोकी, चार मरे। क्राइम किंग ने कहा की गाड़ी उनका ड्राइवर सलमान खान चला रहा था।

4. इंडियन आइडल ऑडिशन में इंस्पेक्टर स्टील ने दागी मेगा गन। उनके गीत पर अनु मलिक ने कहा था "आग लगा देगा आग लगा देगा"।

5. विसर्पी को ध्रुव के साथ फ़्लर्ट करता देख नागराज की छाती पर साँप लोटे। नागानंद और नागनाथ पुलिस हिरासत में। 

.

6. दिल्ली में मानसून का प्रवेश। उड़ते समय गीला होने से बचने के लिए परमाणु ने छाता खरीदा।

7. बढ़ती आवारागर्दी और रात भर घर से बाहर रहने के कारण ध्रुव की माताजी हुई परेशान। सजा के तौर पर पूरी गर्मी ध्रुव को सभी कूलरों और फ्रिज की बोतलों में पानी भरना होगा।.

8. रसोई में चूहों को देख कर शक्ति की निकली चीख। अबला नारी की पुकार सुन आरती जी मदद के लिए पहुँची।.

9. पेड़ों पर कूदते समय भेड़िया का पाजामा फटा। फुजो बाबा ने दी अपनी तरह लुंगी पहनने की नसीहत।.

10. भारती ने बनायीं टिंडे की सब्ज़ी और डाला उसमें दही। परिवार में रोष।.

11. रोज़ कब्र के फटने पर होने वाले शोर शराबे से कब्रिस्तान में अन्थोनी के पडोसी हुए परेशान। दर्ज की पुलिस में शिकायत, कहा लोग चैन से मरने भी नहीं देते। पुलिस के आदेश पर रात 10 बजे के बाद अन्थोनी का कब्र से बाहर निकलना वर्जित।.

12. भतीजे की शादी में थोडांगा ने लगाए ठुमके, मिस किलर ने दिया भरपूर साथ। रिश्तेदारों ने दे डाली दोनों को शादी कर के घर बसाने की नसीहत।.

13. नागदन्त ने करवाई जबड़े की सर्जरी, निकलवाई अक्कल दाड़। कहा नागराज से सामना करने के लिए ये बहुत ज़रूरी था।.

14. बैंगलोर में महामानव का रॉक कॉन्सर्ट हुआ आयोजित। उनके गाये गीत "बस एक सनम चाहिए आशिक़ी के लिए " ने बटोरी खूब वाहवाही। गीत सुन कर भावुक हुए डॉ. वायरस ने की मदद की पेशकश।.

15. आज सवेरे राजनगर के समुद्र तट पर चिड़ियों के झुण्ड ने ध्रुव के कपड़े फाड़े। उन से बातचीत के दौरान गहमा गहमी में ध्रुव के मुँह से निकले थे अपशब्द।.

16. सेंसेक्स हुआ 30,000 के पार।  सोने, चाँदी, भारती और सौडांगी के भाव बड़े।.

ये थे समाचार अब तक। नयी खबरों के साथ हम आप के पास फिर लौटेंगे, तब तक के लिए नमस्कार।